प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर : भाजपा युवा मोर्चा का नवाचार, सार्वजनिक परिवहन और स्वदेशी अपनाने का अभियान तेज

रासायनिक पदार्थों के उपयोग से बचने का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर : भाजपा युवा मोर्चा का नवाचार, सार्वजनिक परिवहन और स्वदेशी अपनाने का अभियान तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वदेशी अपनाने को लेकर बड़ा अभियान शुरू। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश जारी करते हुए इसे जिला इकाइयों तक पहुंचाने के निर्देश।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वदेशी अपनाने को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश जारी करते हुए इसे जिला इकाइयों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। गोरा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ईंधन की बचत करें और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषण नहीं खरीदने तथा खेतों में रासायनिक पदार्थों के उपयोग से बचने का संदेश भी दिया गया है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने स्वयं भी इस अभियान की शुरुआत करते हुए परिवहन के लिए विद्युत चालित वाहन को अपनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दौरों में साथ चलने वाले बड़े वाहन काफिले पर भी रोक लगाई है। अब उनके साथ केवल एक या दो वाहन ही चलेंगे। भाजपा युवा मोर्चा इसे जनजागरूकता अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहा है। संगठन का मानना है कि छोटे-छोटे बदलावों से ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार