यमुना जल परियोजना को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, शेखावाटी को मिलेगा पेयजल और सिंचाई का बड़ा लाभ

आमजन तथा कृषि क्षेत्र दोनों को लाभ

यमुना जल परियोजना को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, शेखावाटी को मिलेगा पेयजल और सिंचाई का बड़ा लाभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में यमुना जल परियोजना के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट को अंतिम रूप देने पर विस्तृत चर्चा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में यमुना जल परियोजना के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) को अंतिम रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस परियोजना के माध्यम से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने तथा किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित जल विवादों का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की यमुना जल की मांग वर्षों पुरानी है और अब इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही परियोजना से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान को उसके हिस्से का पानी मिलेगा, जिससे पेयजल संकट में राहत मिलेगी और किसानों को भी बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर जल प्रबंधन विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे आमजन तथा कृषि क्षेत्र दोनों को लाभ पहुंचेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी
एमपी सीएम के प्रोपर्टी खरीद मामले को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा...
नोएडा में भयावह हादसा: लेबर कैंप में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
राजस्थान रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल होंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें
केंद्र सरकार में बड़ा बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वीकार किया जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, मंत्री पद से तत्काल विदाई
अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी
यमुना जल परियोजना को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, शेखावाटी को मिलेगा पेयजल और सिंचाई का बड़ा लाभ