नीट-पीजी परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट : सीतापुरा स्थित 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा, नई तरीख आई

अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे

नीट-पीजी परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट : सीतापुरा स्थित 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा, नई तरीख आई
सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन के टीसी-41682 और 41683 पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से NEET-PG 2026 परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। एनबीईएमएस ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे जयपुर में पुनः परीक्षा कराने का फैसला किया है। नए केंद्र की जानकारी और संशोधित एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे।

जयपुर। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस ) ने आज आयोजित नीट -पीजी 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। एनबीईएमएस के अनुसार 30 अगस्त को देशभर में 2,73,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 1111 केंद्रों पर नीट -पीजी 2026 परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और लगभग 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी हुई।

जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी सीतापुर के टीसी नंबर 41682 एवं 41683 पर केंद्र में  केंद्र में आंतरिक बिजली आपूर्ति में समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। एनबीईएमएस ने इस असुविधा के लिए प्रभावित अभ्यर्थियों के प्रति खेद व्यक्त किया है। बोर्ड ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे जयपुर में पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। पुनः परीक्षा के केंद्र सहित अन्य विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

Tags: neet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय