आमेर महल की भव्यता से प्रभावित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर : विरासत और संरक्षण में दिखाई गहरी रुचि, हाथियों की देखभाल की व्यवस्थाओं को समझा

प्रतिनिधिमंडल ने महल की खूबसूरती को करीब से निहारा

आमेर महल की भव्यता से प्रभावित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर : विरासत और संरक्षण में दिखाई गहरी रुचि, हाथियों की देखभाल की व्यवस्थाओं को समझा

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जयपुर दौरे में आमेर महल की भव्यता से प्रभावित दिखे। उन्होंने ऐतिहासिक विरासत और शानदार स्थापत्य की सराहना की। गाइड से महल का इतिहास जाना और अधीक्षक भी मौजूद रहे। बाद में हाथीगांव पहुंचकर हाथियों के खान-पान, रहन-सहन व देखभाल की व्यवस्थाओं में गहरी रुचि दिखाई।

जयपुर। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को ऐतिहासिक आमेर महल का भ्रमण किया और इसकी भव्य स्थापत्य कला व समृद्ध विरासत की सराहना की। तो वहीं साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने महल की खूबसूरती को करीब से निहारा।

इस दौरान पर्यटक गाइड महेश शर्मा ने महल के इतिहास और विशेषताओं की जानकारी दी। मौके पर आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक भी मौजूद रहे। इसके बाद राजदूत ने हाथीगांव का दौरा किया, जहां उन्होंने हाथियों के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल की व्यवस्थाओं को समझा।

Tags: palace

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
बीते सप्ताह शानदार बढ़त के बाद अब निवेशकों की नजर रिलायंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर...
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद
पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट
मुहाना फल मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की, अधिकारियों ने चेताया- गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा सुरक्षा कवच : 12,980 करोड़ का मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल मंजूर; पीएमजीएसवाई-111 को मार्च, 2028 तक बढ़ाया