मन की बात में जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों संग सुना कार्यक्रम

पीएम मोदी का संबोधन

मन की बात में जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों संग सुना कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर यूपीएससी (UPSC) एवं आईएफएस (IFS) 2025 के नव-चयनित अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 135वां संस्करण सुना। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण और वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। सीएम ने जनभागीदारी को विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में चयनित राजस्थान के अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 135वां संस्करण सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, कार पूलिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ, असम में हरगिला पक्षी संरक्षण, नागालैंड में फुटबॉल और फुटसल लीग, नालंदा विश्वविद्यालय में शास्त्रार्थ परंपरा के पुनर्जीवन, संस्कृत विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस पाठ्यक्रम, मेघालय के जीवित रूट ब्रिजों के संरक्षण और मध्यप्रदेश में महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक्स बनाने जैसे विषयों का उल्लेख किया।

उन्होंने 'कैच द रेन' अभियान के जरिए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आगामी गणेश उत्सव में स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियां अपनाकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील भी की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' से समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और प्रेरक प्रयासों की जानकारी देशभर के लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की शक्ति को भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताया है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सिविल सेवा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर