आगरा रोड के कई वार्डों में बीसलपुर का पानी और सीवरेज नहीं, साफ-सफाई चौपट

नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर 

आगरा रोड के कई वार्डों में बीसलपुर का पानी और सीवरेज नहीं, साफ-सफाई चौपट
उड़ती धूल, सड़क पर बहता गन्दा पानी, गंदगी में मुंह मारते पशु ऐसा नजारा देखकर एकबारगी लगता है कि किसी बदहाल ग्राम पंचायत की गली से गुजर रहे हैं।

जयपुर। उड़ती धूल, सड़क पर बहता गन्दा पानी, गंदगी में मुंह मारते पशु ऐसा नजारा देखकर एकबारगी लगता है कि किसी  बदहाल ग्राम पंचायत की गली से गुजर रहे हैं। लेकिन, यह दृश्य किसी गांव का नहीं बल्कि बगरू विधानसभा के चूलगिरी के नीचे आगरा रोड के किनारे बसी आबादी के वार्डों की स्थिति हैं।

बगरू विधानसभा में 13 वार्ड आते हैं। कुछ वार्ड प्रताप नगर, जगतपुरा में हैं, जिनकी स्थिति अपेक्षाकृत आगरा रोड के पास बसे वार्डों से अच्छी हैं। बहरहाल, यह कहा जा सकता है कि जयपुर शहर की अन्य विधानसभाओं की तुलना में बगरू विधानसभा के वार्ड विकास के नाम पर पिछड़े हुए हैं, जबकि आगरा रोड पर बसे वार्ड तो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।

सीवरेज नहीं, कई कॉलोनियों में सड़क पर बहता पानी :

बगरू विधानसभा के 2003 में अस्तिव में आने के साथ ही वार्ड अस्तिव में आ गए थे। करीब दो दशक का सफर तय होने के बावजूद किसी भी वार्ड में सीवरेज नहीं डाली गई। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है और बारिश के दिनों में तो स्थिति काफी बदहाल हो जाती है। अंधेरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो जाती हैं और आवारा जानवर वाहन चालकों को टक्कर मार देते हैं।

Read More फॉरेस्ट कॉलोनी में ट्रैप केज में कैद हुआ बघेरा, आमागढ़ में छोड़ा

बीसलपुर पानी को तरसते :

Read More शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय

आगरा रोड के किनारे बसे वार्डों में अभी तक बीसलपुर पानी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने अनेक बार बीसलपुर का पानी लाने का वादा किया है, लेकिन अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच पाई है।

Read More जलझूलनी एकादशी : गोनेर में पालकी में विराजेंगे लक्ष्मी जगदीश जी, नौका में होगा दो घंटे जल विहार

नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर :

वार्डों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिनमें आवारा पशु मुंह मारते और मक्खी-मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। नगर निगम की ओर से फोगिग और नालियों में कीटनाशक दवाई नहीं डालने से आए दिन लोग मलेरिया और मौसमी बीमारियों की चपेट में आते हैं। सामुदायिक केन्द्र बदमाशों का ठिकाना बन गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस