ठिकरिया में मेगा कृषि ऋण शिविर, 32 करोड़ के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी

150 से अधिक किसानों व ग्राहकों ने लिया भाग

ठिकरिया में मेगा कृषि ऋण शिविर, 32 करोड़ के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने ठिकरिया ग्राम पंचायत में मेगा कृषि ऋण संपर्क शिविर आयोजित। शिविर में 150 से अधिक किसानों व ग्राहकों ने भाग लिया और करीब 32 करोड़ रुपए के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी।

जयपुर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर की ओर से ग्राम पंचायत ठिकरिया में मेगा कृषि ऋण संपर्क शिविर आयोजित किया गया। वित्तीय समावेशन के उद्देश्य से आयोजित शिविर में 150 से अधिक किसानों एवं ग्राहकों ने भाग लिया। इस दौरान करीब 32 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

शिविर का उद्देश्य किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा ऋण प्रक्रिया को सरल बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रमुख अनिल कुमार एवं क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना की राज्य प्रमुख निशांत शर्मा रहे। ग्राम सरपंच मंजू चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अंचल प्रमुख अनिल कुमार ने किसानों को सरकारी एवं बैंक की योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बड़ के बालाजी शाखा की शाखा प्रमुख सरगम सैनी ने किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि स्वर्ण ऋण, स्वयं सहायता समूह ऋण संबद्धता, कृषि आधारभूत संरचना ऋण, लचीला कृषि ऋण, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, किसान वाहन ऋण, पशुपालन आधारभूत संरचना ऋण, ट्रैक्टर ऋण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

Read More अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया बंदी नहीं लौटा, फरार घोषित

शिविर में ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। बैंक अधिकारियों ने किसानों की ऋण संबंधी समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। शिविर को किसानों को वित्तीय सुविधाओं से जोड़ने तथा कृषि क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Read More मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना, राजस्थान के ‘कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम’ को कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन ने सराहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव समितियों...
डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को 
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम खत्म होने का बाजार पर असर! सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी भी 132 अंक लुढ़का
उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे
शहरी सेवा शिविर के पट्टों के नामांतरण की प्रक्रिया तय, दस्तावेजों के आधार पर होगा प्रकरणों का निस्तारण
कृषि विभाग : गेहूं-जौ की नई किस्मों पर वैज्ञानिकों का मंथन, जयपुर में जुटा देश-विदेश का विशेषज्ञ समूह
ठिकरिया में मेगा कृषि ऋण शिविर, 32 करोड़ के ऋण प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी