ज्ञान मंथन-2026 : समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश

शिक्षकों और शिक्षण सहयोगियों को भी किया सम्मानित

ज्ञान मंथन-2026 : समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश
ज्ञान सागर संस्थान में शनिवार को ‘ज्ञान मंथन-2026’ आयोजित हुआ। समारोह में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों, सीए, सीएम व सीएस परीक्षाओं में सफलता और रैंक के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों व सहयोगियों को भी सम्मान मिला। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते दौर में ज्ञान के साथ कौशल, अनुशासन, संचार, तकनीकी समझ और निरंतर सीखना सफलता की कुंजी है।

जयपुर। ज्ञान सागर संस्थान का शनिवार को ‘ज्ञान मंथन-2026’ कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर हुए समारोह में प्रोफेशनल स्तर की उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया। साथ ही, उन्हें उच्च शिक्षा, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही सीए, सीएम, और सीएस परीक्षाओं में सफ ल विद्यार्थियों और रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। विद्यार्थियों की सफ लता में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षण सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

सफ लता के लिए ज्ञान के साथ कौशल जरूरी: विशेषज्ञों और अतिथियों ने कहा कि बदलते दौर में केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विषय ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन, संचार क्षमता, तकनीकी समझ और निरंतर सीखने की आदत युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार देती है।

Tags: students

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी
विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा जमाया। यश डबास 24,576 वोटों से अध्यक्ष...
सड़क पर गहरे गड्ढे से लोग परेशान, 6 साल बाद भी अधूरा पड़ा है निर्माण
आदेश की पालना 14 दिन में करो, नहीं तो पेश हों पंचायती राज सचिव : हाईकोर्ट
केरल नौसेना अकादमी में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी दस्तावेजों से एक साल से कर रहा था नौकरी, शक होने पर नजर रखना किया शुरू
ज्ञान मंथन-2026 : समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का उत्साह के साथ समापन, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच 21 हजार से अधिक व्यावसायिक बैठकें
गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर : एक बीच में अटका, दूसरे की मौत