‘Urja 4.0’ में INA Solar का शक्ति प्रदर्शन : 700+ चैनल पार्टनर्स की भागीदारी, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 100 से ज्यादा पार्टनर्स सम्मानित

‘Urja 4.0’ में INA Solar का शक्ति प्रदर्शन : 700+ चैनल पार्टनर्स की भागीदारी, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार

INA Solar के “Urja 4.0” कार्यक्रम में 700 से अधिक चैनल पार्टनर्स शामिल, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार। कंपनी ने 100 से अधिक पार्टनर्स को सम्मानित। सुपर स्टॉकिस्ट मनोज यादव को टोयोटा फॉर्च्यूनर दी गई। कंपनी 5.5 गीगावॉट क्षमता के साथ कार्यरत।

जयपुर। INA Solar द्वारा आयोजित “Urja 4.0 - Channel Partner’s Meet” में राजस्थान भर से 700 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन पार्टनर्स ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान मिलकर ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार दर्ज किया, जिससे कंपनी की विकास यात्रा को नई गति मिली है। कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन मनीष गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने चैनल पार्टनर्स के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टनर्स का विश्वास और सहयोग ही INA Solar की असली ताकत है और यही मजबूत नेटवर्क कंपनी की सफलता की नींव है। इस अवसर पर 100 से अधिक चैनल पार्टनर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से INA Solar के ऑथराइज्ड सुपर स्टॉकिस्ट मनोज यादव (श्री कल्याण सोलर एनर्जी) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी की प्रस्तुति ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। INA Solar वर्तमान में 5.5 गीगावॉट मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ कार्यरत है। साथ ही, मध्य प्रदेश के नरमदापुरम में 4.5 गीगावॉट सोलर सेल और 18,000 एमटीए एल्युमिनियम फ्रेम की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा कंपनी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन