गाँधी की विरासत पुस्तक का लोकार्पण, प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल बोले- गाँधी के विचार ही देश की अनमोल धरोहर
पुस्तक में शामिल अनेक आलेख गाँधी की वैचारिक और मानवीय विरासत
जयपुर। वरिष्ठ लेखक-पत्रकार एवं चित्रकार विनोद भारद्वाज द्वारा संपादित पुस्तक 'गाँधी की विरासत' का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध गाँधीवादी विचारक प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल, कथाकार उदय प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि गाँधी के विचार ही उनकी सबसे अनमोल विरासत हैं। उनका असाधारण रूप से साधारण व्यक्तित्व हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। पुस्तक में शामिल अनेक आलेख गाँधी की वैचारिक और मानवीय विरासत को रेखांकित करते हैं तथा उनके चिंतन, संवेदना और सौंदर्यबोध के विविध पहलुओं को सामने लाते हैं।
उदय प्रकाश ने कहा कि गाँधी के विचारों को आत्मसात करने के लिए उनका बार-बार स्मरण आवश्यक है। यह तभी संभव है, जब पुस्तकों के माध्यम से उन्हें समय-समय पर नई पीढ़ियों के लिए पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य के लिए भारद्वाज की सराहना की।

Comment List