45वीं छात्र कला प्रदर्शनी का शुभारंभ: युवा कलाकारों को मिला सम्मान; राजस्थान ललित कला अकादमी में आयोजित हुआ उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

कला का उत्सव: 45वीं छात्र कला प्रदर्शनी का आगाज

45वीं छात्र कला प्रदर्शनी का शुभारंभ: युवा कलाकारों को मिला सम्मान; राजस्थान ललित कला अकादमी में आयोजित हुआ उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

जयपुर के अकादमी संकुल में 45वीं छात्र कला प्रदर्शनी का शानदार शुभारंभ। वरिष्ठ कलाकार डॉ. नाथू लाल वर्मा ने कलाकारों को किया पुरस्कृत। प्रदर्शनी 5 मार्च 2026 तक निशुल्क खुली। आगामी राजस्थान दिवस के लिए 'मेरा गांव मेरी धरोहर' पोर्टल की दी गई जानकारी।

जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा शुक्रवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित अकादमी संकुल में 45वीं छात्र कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार डॉ. नाथू लाल वर्मा रहे। उन्होंने चयनित एवं पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा कलाकारों को भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

अकादमी सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि उदयपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी छात्र कला गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आगामी 17 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले अकादमी कला मेले की रजत जयंती में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पोर्टल के माध्यम से स्थानीय कला विरासत को वैश्विक मंच देने की पहल की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी 25 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक निशुल्क दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम में कला जगत की अनेक हस्तियां उपस्थित रहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ