गीता गायत्री मंदिर मे भागवत कथा का शुभारंभ, संत महंतों के सानिध्य में निकली कलश यात्रा

कथा रोजाना सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के क्रम में होगी

गीता गायत्री मंदिर मे भागवत कथा का शुभारंभ, संत महंतों के सानिध्य में निकली कलश यात्रा
गलता गेट स्थित श्री गीता गायत्री मंदिर में 9 से 15 जून तक अधिकमास के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन। कनक बिहारी मंदिर से कलश व पोथी यात्रा निकाली, 151 महिलाओं ने भाग लिया। वृंदावन के पं. श्याम नारायण शास्त्री कथा सुना रहे।

जयपुर। गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री में 9 से 15 जून तक अधिकमास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में किया जा रहा है। गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर से कलश , पोथी यात्रा का आयोजन हुआ। प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि व्यासपीठ पर श्री धाम वृंदावन के पंडित श्याम नारायण शास्त्री कथा श्रवण करवा रहे है। कथा से पूर्व शोभायात्रा के साथ कनक बिहारी मंदिर से निकलने वाली पोथी-कलश यात्रा से हुई। इसमें शहर के प्रमुख संत महंत शामिल हुए।

151 से अधिक महिलाओं ने एक ही परिधान के वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शिरकत कीकलश यात्रा में नए नवाचार करते हुए श्रद्धालु आध्यात्मिक पुस्तक गीता को सिर पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए कथा स्थल पहुंची संत महंतों के द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना आरती करके कथा का शुभारंभ हुआ। संत समाज अध्यक्ष शिया रामदास महाराज, घाट बालाजी सुदर्शनाचार्य महाराज, नहर के गणेश जी महंत जय कुमार महाराज, युवाचार्य मानव, परकोटा गणेश महंत अमित शर्मा, लोकेश मिश्रा प्राचीन कांवटिया श्याम मंदिर, संयुक्त धर्म संसद अध्यक्ष पंकज शर्मा, डॉक्टर एसपी यादव सहित शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजन मे शिरकत की कथा रोजाना सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के क्रम में होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें