विधानसभा में नवाचार : हर्बल व नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण, छह राज्यों के स्पीकरों की अहम बैठक
कच्छी घोड़ी नृत्य के माध्यम से पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में हर्बल वाटिका और नक्षत्र वाटिका का निर्माण कर एक और नवाचार। प्रातः 10 बजे पांच राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की मौजूदगी में डॉ. देवनानी ने इन दोनों वाटिकाओं का लोकार्पण।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में हर्बल वाटिका और नक्षत्र वाटिका का निर्माण कर एक और नवाचार किया गया है। मंगलवार सुबह प्रातः 10 बजे पांच राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की मौजूदगी में डॉ. देवनानी ने इन दोनों वाटिकाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में अतिथियों के स्वागत के लिए लोक कलाकारों ने सारंगी वादन पर “पधारो म्हारो देश” की मनमोहक धुन प्रस्तुत की तथा कच्छी घोड़ी नृत्य के माध्यम से पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में लोकसभा द्वारा गठित समितियों की समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। यह समिति की दूसरी बैठक है, जबकि इसकी पहली बैठक भोपाल में आयोजित हो चुकी है। बैठक में छह राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष शामिल होकर विधान मंडलों की समितियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं।

Comment List