पुस्तक 'नाट्यशास्त्र : पंचम वेद पर एकाग्र' का लोकार्पण, बागड़े ने की लेखक की सराहना

राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे

पुस्तक 'नाट्यशास्त्र : पंचम वेद पर एकाग्र' का लोकार्पण, बागड़े ने की लेखक की सराहना

बागड़े ने लोकभवन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'नाट्यशास्त्र: पंचम वेद पर एकाग्र' का लोकार्पण किया। डॉ. राजेश कुमार व्यास के संपादन में यह ग्रंथ भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित है। राज्यपाल ने पहल की सराहना करते हुए इसे नाट्यशास्त्र समझने की नई दृष्टि बताया। कार्यक्रम में फुरकान खान राजकुमार सागर उपस्थित रहे।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को लोकभवन में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'नाट्यशास्त्र : पंचम वेद पर एकाग्र' का लोकार्पण किया। साहित्य अकादेमी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कला मर्मज्ञ डॉ. राजेश कुमार व्यास के संपादन में प्रकाशित इस ग्रंथ में देश के मर्मज्ञ विद्वानों ने भारतीय ज्ञान परम्परा के आलोक में नाट्यशास्त्र के विविध आयामों पर लेखन किया है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।

बागड़े ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर की गई इस पहल की सराहना करते हुए संपादक, लेखक डॉ. राजेश कुमार व्यास को बधाई देते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा के आलोक में यह महत्वपूर्ण प्रकाशन है। इससे पाठकों को नाट्यशास्त्र ग्रंथ को समझने की नई और मौलिक दृष्टि मिल सकेगी। उन्होंने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक फुरकान खान द्वारा ग्रंथ प्रकाशन के लिए की गई पहल की भी सराहना की।

Tags: bagde

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति
आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में आए राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सभापति...
विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग
पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त
गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत
जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार
गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम
ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना