कान्हा रेस्टोरेंट और सहयोगियों पर आयकर की छापेमारी जारी, लाखों की नकदी और बैंक लॉकर्स मिले 

अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर का पता चला 

कान्हा रेस्टोरेंट और सहयोगियों पर आयकर की छापेमारी जारी, लाखों की नकदी और बैंक लॉकर्स मिले 

आयकर विभाग की कान्हा रेस्टोरेंट पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। 33 ठिकानों सहित जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, हिंडौन और मुंबई में तलाशी। अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर बरामद। आमेर के होटल ताज और कुंदन वन पर सर्च जारी, डिजिटल रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी दस्तावेज जांचे जा रहे हैं।

जयपुर। आयकर विभाग की ओर से कान्हा रेस्टोरेंट पर की गई छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। ये छापेमारी कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। आयकर विभाग की टीमें जयपुर के आमेर स्थित दो आलीशान होटल पर सर्च कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर का पता चला है। इस छापेमारी में जयपुर में 26 ठिकानों सहित उदयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, हिंडौन व मुम्बई में भी रेस्टोरेंट के ऑफिस व अन्य ठिकाने शामिल है। विभाग की ओर से दूसरे दिन भी जारी रेड में आमेर इलाके में स्थित होटल ताज और कूकस स्थित कुंदन वन पर सर्च किया जा रहा है। दोनों आलीशान होटल की प्रॉपर्टी कान्हा रेस्टोरेंट की है।

आयकर विभाग ने अभी तक की कार्रवाई में मिले 50 लाख रुपए कैश को जब्त किया है। आईटी डिपार्टमेंट की सर्च में 8 बैंक लॉकर भी सामने आए है। जिनको खुलवाकर उसमें मिलने वाले सामान का वेल्यूवेशन करवाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान आयकर टीमों की ओर से बैंक अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड, कैश लेन-देन, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की गहन जांच की जा रही है। विभाग की ओर से कई एम्पोटेंट फाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया है। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग की रेड पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का जल्द खुलासा होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा  दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 20-22 फरवरी को दिल्ली से...
प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन 
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की बड़ी जीत : शराब ठेके के मामले में कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार, व्यापारियों और नागरिकों के पक्ष में फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : अनावश्यक अनुपालन और विनियमों को राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से करेगी कम, कार्य योजना को दिया अंतिम रूप
एआई पर हो सभी का अधिकार : चंद देशों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता एआई का भविष्य, गुटेरेस ने कहा- यह सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 
राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत