जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में आयकर छापेमारी, कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हो रही कारवाई

कारवाई में बड़ी कर चोरी का खुलासा

जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में आयकर छापेमारी, कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हो रही कारवाई

आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने आज सुबह राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के 6 शहरों और मुंबई में भी आयकर छापे मारे। ये कारवाई कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप और उनसे जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर की गई। कुल 33 ठिकानों पर हो आयकर छापेमारी की गई।

जयपुर। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने आज सुबह राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के 6 शहरों और मुंबई में भी आयकर छापे मारे हैं। ये कारवाई कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप और उनसे जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर की गई है। कुल 33 ठिकानों पर हो आयकर छापेमारी की गई है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार जयपुर में 26, उदयपुर में दो, श्रीगंगानगर, कोटा, करौली, हिंडौन और मुंबई में एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की गई है। आयकर चोरी की सूचनाओं के गोपनीय सत्यापन के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है।

आज सुबह 7 बजे से शुरू हुई छापेमारी अभी भी जारी है। मौसम बिगड़ने के कारण कुछ ठिकानों पर कार्रवाई में हुई देरी है। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने अलग अलग टीमें बनाकर पुलिस के सहयोग से इस कारवाई को अंजाम दिया दिया है। फिलहाल सभी ठिकानों से दस्तावेजों को जब्त कर खंगाला जा रहा है। कारवाई में बड़ी कर चोरी का खुलासा हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
इंदौर में तड़के भीषण आग हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली, जबकि 3 घायल हैं। ईवी कार के...
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव
आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति