पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर

सिलेंडर की कीमत बढ़ने से हर घर की महिलाएं परेशान

पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर
राजस्थान महिला कांग्रेस ने गवर्नमेंट हॉस्टल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के समीप जमा होकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नारे।
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को गवर्नमेंट हॉस्टल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के समीप जमा होकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं का बजट अब चूल्हे-चौके तक सीमित हो गया है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से हर घर की महिलाएं परेशान हैं।
भाजपा सरकार केवल अमीरों की हितैषी है, गरीबों और महिलाओं की पीड़ा से बेखबर है। केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई का बोझ आम आदमी पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप पर काले झंडे दिखाए और महंगाई मुर्दाबाद, भाजपा सरकार हटाओ जैसे नारे लगाए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तत्काल पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में कमी की जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार