यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी
जयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते ट्रेनों में चलने वाले अतिरिक्त यात्री भार से यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर दिल्ली सराय बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 से 30 जून तक एवं दिल्ली सराय से 5 जून से 3 जुलाई तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
इसी प्रकार दिल्ली सराय सीकर दिल्ली सराय रेलसेवा में 3 जून से 3 जुलाई तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सराय जोधपुर दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 3 जून से 1 जुलाई तक एवं जोधपुर से 4 जून से 2 जुलाई तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Comment List