राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, 25-30 हजार बसों के पहिए थमेंगे

मांगों को अब तक लागू नहीं किया

राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, 25-30 हजार बसों के पहिए थमेंगे
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर, बस मालिक और ट्रैवल एजेंट सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्लीपर, लोक परिवहन और स्टेज कैरिज बसों के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद रहेगी।

जयपुर। राजस्थान में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। प्रदेशभर के निजी बस ऑपरेटर, बस मालिक और ट्रैवल एजेंट सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल के दौरान स्लीपर, लोक परिवहन और स्टेज कैरिज बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है। बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों की 10 मांगों पर पूर्व में परिवहन आयुक्त, जिला कलेक्टर और जयपुर आईजी की मॉनिटरिंग में सहमति बनी थी, लेकिन इन मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग की ओर से आए दिन नाजायज तरीके से चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

कॉन्ट्रैक्ट कैरिज यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हड़ताल के चलते प्रदेश में करीब 25 से 30 हजार बसों का संचालन प्रभावित होगा। सोमवार को बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। ऑपरेटरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में लंबी दूरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार  पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार 
जयपुर की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के एटीएम हैंगिंग धोखाधड़ी मामले में करीब पांच साल से फरार...
बारिश में तालाब बन जाता है मेहन्दड़ी-भगवानपुरा मार्ग,मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी
जवाहर कला केंद्र में शुरू हुई विभाजन विभीषिका पर चित्रकला कार्यशाला, दिग्गज कलाकारों ने संभाला मोर्चा
एग्रीस्टैक से जुड़ेंगे किसान, कृषि सेवाएं होंगी डिजिटल और पारदर्शी 
अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय पहुंचे हाईकोर्ट: 4 FIR को बताया राजनीतिक साजिश, जांच एजेंसियों पर मनमानी का लगाया आरोप
विपक्ष के हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार बिल ध्वनिमत से पारित
जमीन के विवाद में अटकी श्मशान घाट की सुविधाएं