स्वतन्त्रता दिवस : प्रदेश के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा, राजीव शर्मा ने दी बधाई

16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक

स्वतन्त्रता दिवस : प्रदेश के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा, राजीव शर्मा ने दी बधाई

इनमें बीकानेर में तृतीय बटालियन आरएसी के कंपनी कमांडर भंवर सिंह और जयपुर में एजीटीएफ, सीआईडी सीबी के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 79वें स्वाधीनता दिवस-2025 के अवसर पर प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने इन सभी अधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

दो अधिकारियों को मिला 'राष्ट्रपति का पुलिस पदक' : असाधारण वीरता और सेवा के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के पुलिस पदक के लिए दो अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें बीकानेर में तृतीय बटालियन आरएसी के कंपनी कमांडर भंवर सिंह और जयपुर में एजीटीएफ, सीआईडी सीबी के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक : प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें उप महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियन मनीष अग्रवाल द्वितीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर शहर धर्मेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली चैन सिंह, पुलिस उप अधीक्षक एससी एसटी सेल झालावाड़ कैलाश चंद खटीक, पुलिस निरीक्षक थाना करधनी जयपुर आयुक्तालय सवाई सिंह, उप निरीक्षक कार्यालय आईजी रेंज जोधपुर जसवंत राम, उप निरीक्षक तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर देवी सिंह, प्लाटून कमांडर प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर सही राम शामिल है।

इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर भोजराज सिंह, हेड कांस्टेबल पुलिस काउंसलिंग एवं सहायता केंद्र बीकानेर कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल तृतीय बटालियन आरएसी बीकानेर देवकरण, हेड कांस्टेबल राजस्थान पुलिस अकादमी गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल एसडीआरएफ जयपुर तलसा राम और कांस्टेबल छठी बटालियन आरएसी धौलपुर सुरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल राजस्थान पुलिस अकादमी तेजा राम को भी पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

Read More जमीन विवाद में दो पक्ष भिडे़ : 20 राउंड फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली ; अस्पताल मेंं भर्ती

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प