स्वाधीनता दिवस : बागडे ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान

लोकभवन में फलों के पौधे लगाए

स्वाधीनता दिवस : बागडे ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में ध्वजारोहण कर स्वाधीनता दिवस मनाया। आरएसी गारद ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उपहार-मिठाई बांटी और बच्चों संग तिरंगा लहराया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत फलदार पौधे लगाए। राज्यपाल ने राष्ट्र की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने और पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को लोकभवन में स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण किया। बाद में उन्हें आरएसी गारद ने सलामी दी। राज्यपाल बागडे ने इस दौरान लोकभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार और मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया और उनके साथ तिरंगा लहराते हुए स्वाधीनता दिवस की सभी को बधाई दी।

उन्होंने सभी से राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने स्वाधीनता दिवस परएक पेड़ मां के नामअभियान के तहत लोकभवन में फलों के पौधे लगाए। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण के लिए भी आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: bagde

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई...
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह