अरण्य भवन में मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों का किया सम्मान

पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल पर जोर

अरण्य भवन में मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों का किया सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) शिखा मेहरा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन में भाग लिया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और हरित क्षेत्र विस्तार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और वनमित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जयपुर। अरण्य भवन, जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे मुख्य अतिथि शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वन विभाग द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया तथा प्रदेश को हरित बनाने में सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव सुरक्षा तथा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वनमित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें दिनेश कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र खटीक, जितेन्द्र मिठारवाल, करनाराम, राजेन्द्र सिंह बामोर, जितेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह, राकेश विश्नोई, पांचू राम, सत्यनारायण शर्मा, मोहन लाल खारवाल, घनश्याम सिंघल, पंकज चावला, रतिराम मीणा, अभय दाधीच, श्रीचन्द नाथ, हंसराज खटीक, लीलाराम मीणा, शायर सिंह, राहुल खां तथा वनमित्र प्रेमशंकर, पप्पू राम, राकेश सैनी, रमेश चन्द सैनी एवं लालचंद जटिया शामिल रहे।

समारोह में उदय शंकर, के.सी.ए. अरुण प्रसाद, श्रीमती टीजे कविता, राजेश गुप्ता, विजय एन, एस.आर.वी. मूर्ति, सी.आर. मीणा,  आर.के. खैरवा, संगीता राठौड़, सुदीप कौर, बनवारी शर्मा, पंकज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में प्रकाश चंद यादव, अजय वीर सिंह, चेतन कुमार नानीवाल, महिम जैन आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सुरेश कुमार गुप्ता, उप वन संरक्षक एवं प्राविधिक सहायक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर