नेहरू सहकार भवन और राजफेड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे

नेहरू सहकार भवन और राजफेड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस नेहरू सहकार भवन और राजफेड में हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा और राजफेड एमडी सौरभ स्वामी ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत-कविताएं प्रस्तुत कीं। वक्ताओं ने राष्ट्रहित में कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन का संदेश दिया। समारोह के बाद सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

जयपुर। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को नेहरू सहकार भवन और राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफेड) में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नेहरू सहकार भवन में सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने ध्वजारोहण किया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कार्मिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और देशहित में कार्य करने का प्रेरणात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान कार्मिकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इसी क्रम में राजफेड परिसर में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजफेड के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय