भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 : मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया उद्घाटन
देश विदेश के सोलर कंपनियों ने लगाई अपनी स्टॉल
जयपुर में मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय भारत रिन्यूएबल एक्सपो का आगाज हुआ। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने एक्सपो का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आरईआरसी चेयरमैन राजेश शर्मा, एक्सपो के ब्रांड एंबेसेडर देवेंद्र झाझरिया, आर एस ए चेयरमैन सुमन कुमार, प्रेसिडेंट सुनील बंसल, सीईओ नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।
जयपुर। जयपुर में मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय भारत रिन्यूएबल एक्सपो का आगाज हुआ। शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने एक्सपो का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आरईआरसी चेयरमैन राजेश शर्मा, एक्सपो के ब्रांड एंबेसेडर देवेंद्र झाझरिया, आर एस ए चेयरमैन सुमन कुमार, प्रेसिडेंट सुनील बंसल, सीईओ नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री नगर ने कहा कि हम सोलर ऊर्जा के 125 गीगावाट के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, हमारी सरकार प्रदेश में सोलर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है, यह एक्सपो राजस्थान के एनर्जी सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगी , यहां देशभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाई है, इसका लाभ राजस्थान के पूरे सोलर सेक्टर, उपभोक्ताओं , किसानों, उद्योगों को होगा।
आरएसए प्रेसिडेंट सुनील बंसल ने बताया कि एक्सपो में 4सौ से ज्यादा बूथ और पवेलियन पर देश- विदेश की रिन्यूएबल एनर्जी से सम्बन्धित कंपनियां अपने उत्पाद, सर्विस, इनोवेशन और तकनीक को प्रस्तुत किया है।इसमें सरकार की ओर से पीएम सूर्यघर, कुसुम, प्रदेश की रूफटॉप सोलर सब्सिडी स्कीम के साथ सभी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। एक्सपो में 'ऑल इंडिया रिन्यूएबल ओलंपियाड' और 'भारत रिन्यूएबल टैलेंट फेस्ट' का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। भारत रिन्यूएबल एक्सपो का खास आकर्षण 'सीईओ इन्वेस्टमेंट मीट है। जिसमें देश की शीर्ष 50 से ज्यादा रिन्यूएबल कंपनियों के सीईओ ने भाग लिया।

Comment List