इंडियन बैंक कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, बैंक में देशव्यापी हड़ताल
बैंक कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा
इंडियन बैंक एम्पलाइज यूनियन के महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को इंडियन बैंक में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल होना तय है।
जयपुर। चेन्नई में इंडियन बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता विफल होने के बाद जगतपुरा स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय पर बैंक कर्मचारियों ने धरना और प्रदर्शन किया। धरने को राजस्थान प्रदेश बैंक यूनियन के पदाधिकारी महेश मिश्रा, आरजी शर्मा, सूरजभान सिंह आमेरा, ग्रामीण बैंक के आरके शर्मा, एसबीआई के रामबाबू, राहुल पाण्डेय, बनवारी, राजेंद्र, दीपांकर जैन, मेघा मालिक, शिखा बंसल, विकास दायमा आदि ने संबोधित किया। इंडियन बैंक एम्पलाइज यूनियन के महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को इंडियन बैंक में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल होना तय है।
इस हड़ताल का सभी सहयोगी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसमें रिक्त पदों पर नई भर्तियां, मृत कर्मचारियों के आश्रित को नौकरी, लम्बे समय से सेवारत अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति, अस्थाई कर्मचारियों को मिनिमम वेज तथा बोनस के साथ 50 सूत्रीय मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया है। जिस पर कोई ठोस आश्वासन देने को तैयार नहीं है। इसलिए बैंक कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है।

Comment List