बैंकॉक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की राजदूत पुनीत अग्रवाल से मुलाकात, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर हुई चर्चा
राजस्थान से बैंकॉक फ्लाइट और वीजा बदलाव जैसे अहम विषयों पर उठी आवाज
जयपुर। बैंकाक के थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास में अप्रवासी भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त भारतीय राजदूत पुनीत अग्रवाल से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और भारतीय समुदाय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारत-थाईलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों की समस्याओं और व्यापारिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट और पर्यटन कारोबार पर चर्चा प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान से संजय गौड़, बिहार से रंजीत सिंह, उड़ीसा से के.बी. महंताजी, हरियाणा से सुरेश राठी एवं धर्मेंद्र शर्मा, दिल्ली से विकास अरोड़ा, उत्तर प्रदेश से शांतनु जी और महाराष्ट्र से हिमांशु भगत शामिल रहे।
बैठक के दौरान संजय गौड़ ने जयपुर से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने से राजस्थानियों और व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से राजदूत को अवगत कराया। साथ ही आगामी दिनों में वीजा प्रक्रिया में होने वाले बदलावों के कारण पर्यटन और बिजनेस सेक्टर पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को भी सामने रखा। भारत-थाईलैंड व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग को बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने भारत और थाईलैंड के ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर विचार साझा किए।

Comment List