भारतीय रेल की वित्तीय स्थिति अच्छी, यात्रियों को दे रहे पहले से अधिक सब्सिडी : रेल मंत्री

ट्रेन से प्रति कि.मी. यात्रा की लागत 1.38 रुपए

भारतीय रेल की वित्तीय स्थिति अच्छी, यात्रियों को दे रहे पहले से अधिक सब्सिडी : रेल मंत्री

अब रेलवे का राजस्व करीब 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपए है और 2 लाख 75 हजार करोड़ के खर्चे हैं।

जयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा के दौरान भारतीय रेल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल यात्रियों को किफायती किराए पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान हासिल कर रही हैं। जहां हमारे देश में रेलवे का किराया आस-पास के देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के रेल किराए से भी कम है तो वहीं पश्चिमी देशों में रेल किराया तो भारत की अपेक्षा 10-20 गुना अधिक हैं। रेल यात्रियों को दी जा रही सब्सिडी पर रेल मंत्री ने कहा कि अभी ट्रेन से प्रति किलोमीटर यात्रा की लागत 1.38 रुपए है, लेकिन यात्रियों से केवल 73 पैसे लिए जाते हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में यात्रियों को 57 हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई, जो 2023-24 (प्रोविजनल फिगर) में बढ़कर करीब 60 हजार करोड़ हो गई। हमारा लक्ष्य न्यूनतम किराए पर सुरक्षित और बेहतर सेवाएं देना है।

रेल मंत्री ने बताया कि इस साल भारत में 1 हजार 400 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ, जो अमेरिका और यूरोप के संयुक्त उत्पादन से अधिक है।  2 लाख नए वैगन बेड़े में जोड़े गए हैं। 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में भारतीय रेल 1.6 बिलियन टन कार्गो ढोकर दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा, जिसमें चीन, अमेरिका और भारत होंगे।  उन्होंने राज्यसभा में ऐलान किया कि रेल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए 41 हजार एलएचबी कोच तैयार किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में सभी आईसीएफ कोच को एसएचबी में बदला जाएगा। लंबी रेल, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, फॉग सेफ्टी डिवाइस और कवच सिस्टम तेजी से लागू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए वैष्णव ने कहा कि पहले रेलवे को 25 हजार करोड़ का समर्थन मिलता था, जो अब बढ़कर 2.5 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। इससे बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। 50 नमो भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है।

रेल विद्युतीकरण के फायदें
रेल विद्युतीकरण के फायदों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि यात्रियों और कार्गो की बढ़ती संख्या के बावजूद ऊर्जा खर्च स्थिर हैं। भारतीय रेल 2025 में स्कॉप-1 नेट जीरो और 2030 तक स्कॉप-2 नेट जीरो हासिल करेगी। बिहार के मढ़ौरा कारखाने में बने लोकोमोटिव का निर्यात जल्द शुरू होगा। भारतीय रेल के पैसेंजर कोच मोजाम्बिक, बांग्लादेश और श्रीलंका को निर्यात किए जा रहे हैं। लोकोमोटिव भी मोजाम्बिक, सेनेगल, श्रीलंका, म्यांमार और बांग्लादेश को निर्यात हो रहे हैं। बोगी के अंडर-फ्रेम यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, फ्रांस और आॅस्ट्रेलिया को और प्रपल्शन पार्ट्स फ्रांस, मैक्सिको, जर्मनी, स्पेन, रोमानिया और इटली को निर्यात किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की जांच जारी
हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे लेकर रेल मंत्री ने सदन को बताया कि इस दुखद हादसे की जांच हाई-लेवल कमेटी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत सभी डेटा सुरक्षित रखा गया है, करीब 300 लोगों से बातचीत कर फैक्ट्स की जांच हो रही हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए 10 महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Read More रीट 2024 : 24 या 25 मार्च को जारी होगी आंसर शीट, अप्रैल में आएगा परिणाम 

2.75 लाख करोड़ के खर्चे
रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रोडक्शन प्लान के अनुसार 17 हजार नॉन-एसी कोचों के मैन्युफेक्चरिंग का प्रोग्राम है। भारतीय रेल की वित्तीय स्थिति अच्छी है और इसमें लगातार सुधार के प्रयास जारी हैं। रेलवे ने कोविड महामारी से जुड़ी चुनौतियों पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है। यात्रियों की संख्या बढ़ रही है और माल ढुलाई में वृद्धि देखी जा रही है। अब रेलवे का राजस्व करीब 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपए है और 2 लाख 75 हजार करोड़ के खर्चे हैं। भारतीय रेल सभी बड़े खर्चे खुद के इनकम से कर रही है।

Read More असर खबर का - अब धानमंडी-एयरपोर्ट लिंक रोड पर नहीं पसरेगा अंधेरा, डिवाइडर में भी लगवा दी गई रोड लाइटें

Post Comment

Comment List

Latest News

स्थानीय निकाय चुनाव : मंत्री मंडलीय उप समिति की पहली बैठक 20 मार्च को होगी, वार्डों के पुनर्गठन, परिसीमन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर होगी चर्चा; झाबर सिंह खर्रा करेंगे बैठक की अध्यक्षता स्थानीय निकाय चुनाव : मंत्री मंडलीय उप समिति की पहली बैठक 20 मार्च को होगी, वार्डों के पुनर्गठन, परिसीमन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर होगी चर्चा; झाबर सिंह खर्रा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
निकाय चुनावों को लेकर सरकार की गठित मंत्री मंडलीय उप समिति की पहली बैठक 20 मार्च को आयोजित होगी
अब फर्जी वोटरों की पहचान करना होगा आसान, चुनाव आयोग वोटर आईडी को आधार कार्ड करेगा लिंक
राज्यसभा में पेश की देश में स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाल स्थिति की तस्वीर, विपक्ष का दावा- देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थिति पहले से खराब
एस बी आई के होम लोन ग्राहक के निधन के बाद पत्नी को दिया एक करोड़ का क्लेम चेक, मृतक का एसबीआई बैंक में था आवास ऋण खाता
2 दिन नहीं बनेंगे जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन सर्टिफिकेट, पहचान पोर्टल 20 व 21 मार्च को रहेगा बंद
भगवान ऋषभदेव जयंती पर विद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश 
पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई : फेसबुक के जरिए ठगे लाखों रुपए, 3 आरोपी गिरफ्तार