भारत में सबसे लम्बे कद के करण सिंह ने देखा वैक्स म्यूजियम, शीश महल ने किया मंत्रमुग्ध
मैं इतिहास का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं
मैं इतिहास का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और महाराणा प्रताप की प्रतिमा को देखना वास्तव में प्रेरणादायक रहा।
जयपुर। भारत में सबसे लम्बे कद के व्यक्ति माने जाने वाले करण सिंह ने नाहरगढ़ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम की विजिट किया। जानकारी के अनुसार इनकी लंबाई 8.2 फीट है। ये यूपी के मेरठ निवासी करण अपने मित्रों के साथ जयपुर घूमने आए हैं। विजिट के अवसर पर उन्होंने कहा कि महान योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। मैं इतिहास का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और महाराणा प्रताप की प्रतिमा को देखना वास्तव में प्रेरणादायक रहा।
म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के अलावा करण ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की प्रतिमा की प्रशंसा की, शीश महल ने उन्हें वास्तव में मंत्रमुग्ध कर दिया।
Tags: karan
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 18:40:51
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...

Comment List