एयरपोर्ट पर तकनीकी कारणों के चलते इंडिगो की फ्लाइट लेट, यात्री परेशान
देरी के कारण दोपहर 1 बजे तक के लिए टाल दी गई है
एयरपोर्ट पर तकनीकी कारणों के चलते इंडिगो की फ्लाइट लेट, यात्री परेशान
जयपुर। एयरपोर्ट से इंदौर और कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स तय समय पर रवाना नहीं हो सकीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जयपुर से सुबह 9:15 बजे इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते ढाई घंटे से अधिक देर तक रवाना नहीं हो सकी।
इस फ्लाइट को सुबह 10:30 बजे इंदौर पहुंचना था, लेकिन तकनीकी खामी के चलते यात्री अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। वहीं, जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी लेट हो गई। यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे रवाना होनी थी, लेकिन इनकमिंग एयरक्राफ्ट की देरी के कारण दोपहर 1 बजे तक के लिए टाल दी गई है।
Tags: Flight
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 12:43:11
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...

Comment List