एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में खराबी : करीब 3 घंटे की देरी से रवाना, यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा
समस्या के समाधान के बाद यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक भेजा
फ्लाइट सुबह 8:20 बजे रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जयपुर। एयरपोर्ट से इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण करीब सवा 3 घंटे की देरी से रवाना हुई। फ्लाइट में आई परेशानी के चलते यात्रियों को अहमदाबाद से आए दूसरे विमान से इंदौर भेजा गया। इस वजह से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई और अब यह दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी।
इंदौर जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:20 बजे रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयरलाइंस ने समस्या के समाधान के बाद यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक भेजा।
Tags: flight
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Mar 2025 18:54:45
राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा, पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा...
Comment List