जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार रद्द, यात्रियों में बढ़ी परेशानी

तकनीकी और परिचालन कारणों के चलते उड़ानें प्रभावित

जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार रद्द, यात्रियों में बढ़ी परेशानी

जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की कई फ्लाइट्स लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह इंडिगो की एक के बाद एक कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट सबसे पहले रद्द हुई, जिसके बाद 5:45 बजे गोवा की फ्लाइट भी नहीं उड़ सकी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की कई फ्लाइट्स लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह इंडिगो की एक के बाद एक कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट सबसे पहले रद्द हुई, जिसके बाद 5:45 बजे गोवा की फ्लाइट भी नहीं उड़ सकी। इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 10:55 बजे मुंबई की फ्लाइट रद्द रही। इसी प्रकार इंडिगो की सुबह 10:30 बजे जोधपुर की फ्लाइट 2 घंटे, इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 4 घंटे, इंडिगो की सुबह 11:45 बजे इंदौर की फ्लाइट 3 घंटे 10 मिनट, इंडिगो की दोपहर 12:15 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 2 घंटे 10 मिनट लेट और इंडिगो की दोपहर 12:30 बजे लखनऊ की फ्लाइट 1 घंटे लेट संचालित हुई।

इसी तरह 6:10 बजे हैदराबाद, 6:25 बजे इंदौर और 6:40 बजे गुवाहाटी की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। इसके अलावा 7:20 बजे मुंबई और 9:05 बजे कोलकाता के लिए निर्धारित फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गईं। अचानक रद्द हुई उड़ानों के कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी और कई लोग एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। यात्रियों का कहना है कि समय पर जानकारी नहीं मिलने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तकनीकी और परिचालन कारणों के चलते उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित