युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम

विशेष ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 मार्च को पुलिस मुख्यालय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और सरकारी सुरक्षा योजनाओं की जानकारी।

जयपुर। युवाओं को डिजिटल और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक अनूठी पहल की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 12 मार्च को स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और विभिन्न सरकारी सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एडीजी सिविल राइट्स लता मनोज कुमार के निर्देशन में होगा।

कार्यक्रम के पहले सत्र में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक डीआईजी साइबर क्राइम विकास शर्मा विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे साइबर अपराध, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।

इसके बाद दूसरे सत्र में 12 बजे से 1 बजे तक डीआईजी क्राइम दीपक भार्गव विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और सामाजिक व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

Read More  अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर