तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव

नाहरगढ़ दुर्ग में भी गर्मी का असर ज्यादा

तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव

जयपुर भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा दिखने लगा है। पर्यटकों को राहत देने के लिए हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। हवामहल में फव्वारे भी चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी राहत देने के लिए की गई है।

जयपुर। शहर में हो रही गर्मी से इस समय हर कोई बेहाल है। भीषण गर्मी के कारण पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या बहुत कम दिखाई दे रही है। दूसरी ओर यहां आने वाले पर्यटकों को गर्मी से थोड़ी राहत देने के उद्देश्य से हवामहल स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, जंतर-मंतर स्मारक परिसर में पानी का छिड़काव कराया गया। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी राहत मिले।

हवामहल स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि यहां प्रथम चौक में पानी का छिड़काव कराया गया। साथ ही यहां समय समय पर फव्वारे चलाए जाते हैं। ताकि थोड़ी ठंडक बनी रहे और पर्यटकों को गर्मी से कुछ समय के लिए निजात मिल सके। दूसरी ओर जंतर-मंतर स्मारक की अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि परिसर में विभिन्न जगहों पर पानी का छिड़काव कराया गया है। इसके अतिरिक्त पहाड़ी पर बसे नाहरगढ़ दुर्ग में भी इस समय गर्मी का असर ज्यादा ही दिखाई दे रहा है।

Tags: scorching

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा
जयपुर में भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा—कर्म पर...
सावधान : साहब की डीपी लगाकर ठग रहे हैं साइबर अपराधी, राजस्थान पुलिस ने जारी की इम्पर्सनेशन फ्रॉड एडवाइजरी
पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 
प्रधानमंत्री मोदी रोड़ शो करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे : बटुकों ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया स्वागत, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2026 का समापन : विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए शोकेस पैलेस ऑन व्हील्स, बायर्स का ध्यान किया आकर्षित
आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, बोले-समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को करें मजबूत