यातायात पुलिस का नवाचार : अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद, यातायात दबाव से मिलेगी राहत

शहर के पांच पॉइटों पर समय में फेरबदल

यातायात पुलिस का नवाचार : अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद, यातायात दबाव से मिलेगी राहत

शहर में यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस ने नवाचार कर अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से जूझ रहे आम आदमी को निजात दिलाने की कवायद की है। शहर में अत्यधिक यातायात दबाव वाले प्वाइंट में से प्रारम्भिक तौर पर पांच जगहों को चिन्हित कर सुगम यातायात व्यवस्था में नवाचार किए जा रहे हैं।

जयपुर। शहर में यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस ने नवाचार कर अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से जूझ रहे आम आदमी को निजात दिलाने की कवायद की है। शहर में अत्यधिक यातायात दबाव वाले प्वाइंट में से प्रारम्भिक तौर पर पांच जगहों को चिन्हित कर सुगम यातायात व्यवस्था में नवाचार किए जा रहे हैं। पुलिस अब ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ टै्रफिक सिग्नलों सहित अन्य कमियों को दूर करने का प्रयास कर रही है।

इन जगहों पर किया नवाचार
नेहरू गार्डन की ओर से आने वाले ट्रैफिक सिग्नल का समय बढ़ाया, जिससे रामबाग सर्किल पर सुबह-शाम के व्यस्त समय में बेहतर संचालन में इजाफा हुआ है। टोंक रोड अजमेरी गेट की ओर से आने वाले ट्रैफिक का समय कम करके शाम को रामबाग की ओर आने वाले टै्रफिक का समय बढ़ाया , यादगार से सांगानेरी गेट की ओर आने वाले टै्रफिक का समय बढ़ाया है और रामनिवास बाग से आने वाले टै्रफिक का समय कम हुआ, जिसके चलते एक लाइट सिग्नल में वाहन निकले। खासा कोठी की ओर जाने वाले टै्रफिक का समय बढ़ाया और मर्जिंग ट्रैफि क का समय कम किया गया, जबकि ज्योति नगर थाना मोड़ पर सिग्नल चक्र बदले गए हैं। पांच जगह नवाचार के बाद जगतपुरा की ओर से जेएलएन रोड तक आन-जाने के समय को कम करने के लिए केवी-3, हनुमान तिराहा, मॉडल टाउन कट पर बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा मोतीडूंगरी, जेडीए सर्किल, ओटीएस पर ट्रैफिक सिग्नल का परीक्षण किया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित