हेरिटेज स्थलों, मुख्य मार्गो, बाजारो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : युनस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी को संरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौन्दर्यीकरण के लिए करने होगे धरातल पर प्रयास

दुकानाें के पास डस्टबिन नहीं रखे मिले उनका तुरंत चालान काटने के निर्देश

हेरिटेज स्थलों, मुख्य मार्गो, बाजारो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : युनस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी को संरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौन्दर्यीकरण के लिए करने होगे धरातल पर प्रयास

स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि युनस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी जयपुर की विरासत, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण को सहेजने, संरक्षित रखने के लिए धरातल पर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जैन ने निदेशक प्रतीक जुईकर, नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने परकोटे, पर्यटन व हेरिटेज स्थलों बाजारों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जयपुर। स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि युनस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी जयपुर की विरासत, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण को सहेजने, संरक्षित रखने के लिए धरातल पर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जैन ने निदेशक प्रतीक जुईकर, नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने परकोटे, पर्यटन व हेरिटेज स्थलों बाजारों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जैन ने अजमेरी गेट से सफाई व्यवस्था का दौरा प्रारंभ किया। इसके बाद चांदपोल, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज, जौहरी बाजार, संजय बाजार सहित करीब 2 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में पैदल दौरा कर जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकंलन किया। निरीक्षण के दौरान जैन ने कहा कि यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा केवल पहचान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

इस दौरान जिन दुकानाें के पास डस्टबिन नहीं रखे मिले उनका तुरंत चालान काटने के निर्देश दिए। टिक्की वालो के रास्ते पर गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। संजय बाजार में गंदगी देखकर सीएसआई को डांट लगाई तथा 17 सीसी का नोटिस देने के निर्देश भी दिए।  निरीक्षण के दौरान खराब पड़ी रोड लाइटों को ठीक करने, मुख्य स्थानों पर फुलवारी, ग्रीनरी लगाकर उनका सौन्दर्यीकरण करने, आवश्यक सिविल कार्यों को करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया की इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युनस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के स्वरूप को संरक्षित रखने तथा उसे और अधिक निखारना है।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि...
अमित शाह ने टीएमसी पर बोला हमला : SIR के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, गोरखा मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
एनपीटी समीक्षा बैठक में पश्चिमी एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाने के पुराने वादे को प्राथमिकता मिलेः ईरान
महिला कांग्रेस ने हैदराबाद में शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान: महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग, छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने का लगाया आरोप
आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के निर्देश, 15 दिन में देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन
राजस्थान में सौर ऊर्जा के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान: रूफ टॉप सौर ऊर्जा में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 1.44 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य