आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के निर्देश, 15 दिन में देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण को लेकर सख्त निर्देश जारी। समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक ने विभागीय उपनिदेशकों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उसके परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई देने चाहिए।
जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के निदेशक ने विभागीय उपनिदेशकों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उसके परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई देने चाहिए। जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति न्यूनतम है, उनकी विशेष रूप से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। अधिकारियों को इन केंद्रों पर जाकर लाभार्थियों से सीधे संवाद करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जा सके।
विभाग ने निरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रतिदिन निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट गूगल फॉर्म के माध्यम से भरनी होगी और प्रमुख बिंदुओं पर आधारित रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। विभाग को उम्मीद है कि इस अभियान से जमीनी स्तर पर सेवाओं में ठोस सुधार देखने को मिलेगा।

Comment List