‘माय भारत पोर्टल’ की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश : युवा शक्ति को जोड़ने पर जोर, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम 

V. Srinivas सहित केन्द्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद 

‘माय भारत पोर्टल’ की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश : युवा शक्ति को जोड़ने पर जोर, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘माय भारत पोर्टल’ की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को कौशल विकास, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएं। सभी विभाग समन्वय से काम करें और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर ‘माय भारत पोर्टल’ के तहत प्रदेश में संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को इस पोर्टल से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘माय भारत पोर्टल’ युवाओं को कौशल विकास, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए आवश्यक है कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक युवाओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से नवाचार आधारित कार्यक्रम तैयार करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में V. Srinivas सहित केन्द्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने पोर्टल के माध्यम से अब तक आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग मिलकर कार्य करें, ताकि ‘माय भारत पोर्टल’ के जरिए युवाओं को अधिक अवसर मिलें और वे राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार