राजस्थान कैडर के IAS अतहर उल शफी खान का इंटर कैडर डेपुटेशन एक साल और बढ़ा, डेपुटेशन अवधि अगले एक वर्ष तक रहेगी प्रभावी
सेवाएं जारी रखने की अनुमति प्रदान की
अतहर उल शफी खान के इंटर कैडर डेपुटेशन की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने नीति में शिथिलता देते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर (AGMUT कैडर) में सेवाएं जारी रखने की अनुमति दी। यह अवधि 15 फरवरी 2026 के बाद लागू होगी। वे अगले एक वर्ष तक प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे।
जयपुर। राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अतहर उल शफी खान के इंटर कैडर डेपुटेशन की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने मौजूदा नीति में शिथिलता देते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT कैडर) में सेवाएं जारी रखने की अनुमति प्रदान की है।
जारी आदेश के अनुसार उनकी डेपुटेशन अवधि 15 फरवरी 2026 के बाद अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।आदेश में उल्लेख किया गया है कि विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इंटर कैडर डेपुटेशन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह विस्तार नीति में निर्धारित प्रावधानों में छूट देते हुए स्वीकृत किया गया है। अतहर उल शफी खान वर्तमान में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। डेपुटेशन अवधि बढ़ने से वे आगामी एक वर्ष तक वहीं अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

Comment List