अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 112 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आयोजन के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय

अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 112 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में तृतीय अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, चांदपोल जयपुर में किया गया।

जयपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में तृतीय अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, चांदपोल जयपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों—उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मेट्रो, यातायात एवं पुलिस लाइन—ने भाग लिया। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, आर्म्स रेसलिंग, बास्केटबॉल और योगा सहित विभिन्न खेलों में कुल 112 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने विजेता टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कांवट, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पार्थ शर्मा एवं लखन मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत ऐसे 678 डॉक्टरों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है जों लंबे समय से...
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर