अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों ने पिंकफेस्ट में दिखाया राजस्थान का सार, तीन दिवसीय पिंकफेस्ट का 5वां संस्करण आरआईसी में हुआ शुरू

100 कलाकारों की 400 से ज्यादा पेंटिंग्स 

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों ने पिंकफेस्ट में दिखाया राजस्थान का सार, तीन दिवसीय पिंकफेस्ट का 5वां संस्करण आरआईसी में हुआ शुरू

पिंकफेस्ट का 5वां संस्करण राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ, जहां कला, संगीत, साहित्य और संवाद का संगम हुआ। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री भरत गुप्त, श्याम सुंदर शर्मा और सत्यजीत तालुकदार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। फेस्टिवल में 100 इंटरनेशनल और नेशनल कलाकारों की 400 से ज्यादा पेंटिंग्स प्रदर्शित हो रही हैं।

जयपुर। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्धि को समर्पित संस्कृति डिजाइन उत्सव पिंकफेस्ट का 5वां संस्करण राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुरू हुआ। पहले दिन कला, संगीत, साहित्य और संवाद का एक अनूठा संगम देखने को मिला। जिसमें देश और विदेश के जाने-माने कलाकारों, लेखकों और वक्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर पद्मश्री भरत गुप्त, उपाध्यक्ष, नेशनल स्कूल ऑफ  ड्रामा, पद्मश्री श्याम सुंदर शर्मा, पिंकफेस्ट के संस्थापक सत्यजीत तालुकदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शनिवार को भारत की बात भारत के साथ पर एक पैनल चर्चा होगी।

100 कलाकारों की 400 से ज्यादा पेंटिंग्स :

जाने-माने कलाकार धर्मेंद्र राठौड़ की क्यूरेशन में यह फेस्टिवल 100 इंटरनेशनल और नेशनल कलाकारों की 400 से ज्यादा पेंटिंग्स दिखा रहा है। ये पेंटिंग्स राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत के सार को खूबसूरती से दिखाती हैं। इस प्रदर्शनी में ब्राजील, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ भारतीय कलाकार जैसे पद्मश्री श्याम शर्मा, एडेला, रूसिया आदि शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट