पूर्णिमा कॉलेज में कम्प्यूटर पर अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू, इनोवेशन को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

समापन सत्र में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों को पुरस्कृत किया

पूर्णिमा कॉलेज में कम्प्यूटर पर अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू, इनोवेशन को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

तकनीकी क्षेत्रों में रिसर्च और इनोवेशन को प्रोत्साहित करना है। कॉन्फ्रेंस में 300 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए, जिनमें से 120 पेपर को प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया है। 

जयपुर। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘परवेसिव कंप्यूटिंग एडवांसेज एंड एप्लीकेशंस’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य एआई, इंटरनेट ऑफ  थिंग्स, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, मोबाइल नेटवर्किंग और परवेसिव कंप्यूटिंग जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में रिसर्च और इनोवेशन को प्रोत्साहित करना है। कॉन्फ्रेंस में 300 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए, जिनमें से 120 पेपर को प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया है। 

इन शोध पत्रों को इंस्टीट्यूशन ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रकाशित किया जाएगा। एनजीएफ  कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी निदेशक डॉ.शरत कौशिक, डिजिटल मीडिया टेक्नोलॉजी मुबन चोम्बुंग स्टेट यूनिवर्सिटी, थाईलैंड की एचओडी डॉ. नारुमोल चुमुआंग,डॉ. निधि सिंघल सीईओ, अमेलियोरेट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, आर्किटेक्ट राहुल सिंघी, डायरेक्टर पूर्णिमा गु्रप और डॉ. निकिता जैन एचओडीए कंप्यूटर इंजीनियरिंग उपस्थित रहे। अध्यक्षता निदेशक पूर्णिमा कॉलज डॉ. महेश बुंदेले ने कहा कि ऐसे आयोजन वैश्विक शोधकर्ताओं के बीच सहयोग बढ़ाने और नई तकनीकी दिशा तय करने में सहायक हैं। समापन सत्र में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला