अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त

आपातकालीन वन्यजीव रेस्क्यू वाहन को भी फ्लैग ऑफ

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न। इस अवसर पर वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और पहलें जमीन पर उतारी। कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा और वन विभाग के एसीएस आनंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति।

जयपुर। जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और पहलें जमीन पर उतारी गईं। कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा और वन विभाग के एसीएस आनंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने 460 वन सुरक्षा मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

साथ ही ‘डिजीवन’ (digivan) डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी लाइव किया गया, जो वन प्रबंधन को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। CRESEP परियोजना के अंतर्गत महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। वन मित्रों को पेट्रोलिंग किट वितरित की गईं और आपातकालीन वन्यजीव रेस्क्यू वाहन को भी फ्लैग ऑफ किया गया। इसके साथ ही SEIAA वेबसाइट का लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पुस्तक का विमोचन तथा उत्कृष्ट वन कर्मियों का सम्मान भी किया गया। यह कार्यक्रम राज्य में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: बारहवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच शुरू ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: बारहवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।...
अजमेर रेल मंडल : रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे में विभिन्न 11 स्थान पर लगाए हॉट एक्सेल डिटेक्टर, त्वरित कार्यवाही करने और सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान
‘मातृभूमि’ की रिलीज टली : प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट में बदलाव से शूटिंग प्रभावित, रीशूट में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां आईं सामने 
रूस ने ईरानी बंदरगाह पर हमलों की दी चेतावनी: क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा जताया, अमेरिका-इजरायल "गठबंधन" पर तनाव को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, लोगों के अधिकारों की रक्षा का दोहराया संकल्प, बोली-हमारी लड़ाई जारी रहेगी, आपके अधिकार किसी भी हाल में छीनने नहीं दूंगी
लाखों की चोरी की बड़ी वारदात : जेवरात व नकदी पर चोरों का हाथ साफ, जानें पूरा मामला
ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद