पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
दस्तावेज़ीकरण और प्रशासनिक कौशल में निखार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित एक माह की इंटर्नशिप छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित। महाराजा, महारानी और कनोड़िया कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं इस पहल के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान हासिल।
जयपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित एक माह की इंटर्नशिप छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। महाराजा, महारानी और कनोड़िया कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं इस पहल के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर रहे हैं। इंटर्नशिप के दौरान अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग और आमेर महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर विद्यार्थियों को प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों का गहन अनुभव मिल रहा है। वे न केवल इन धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को समझ रहे हैं, बल्कि इनके संचालन की बारीकियों से भी रूबरू हो रहे हैं।
छात्र-छात्राएं संग्रहालयों में प्राचीन वस्तुओं के दस्तावेज़ीकरण, रिकॉर्ड संधारण, संरक्षण और साफ-सफाई जैसी प्रक्रियाओं को नजदीक से देख रहे हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली को समझने का अवसर भी उन्हें मिल रहा है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए छात्रों में टीमवर्क, पेशेवर नैतिकता, समय प्रबंधन और प्रभावी संचार जैसे कौशल विकसित हो रहे हैं। इतने छात्र-छात्राएं कर चुके इंटर्नशिप अल्बर्ट हॉल में 40 हवामहल में 23 जंतर मंतर स्मारक में 20

Comment List