बीसलपुर बांध से सिंचाई का पानी बंद, 98 दिनों तक मिला किसानों को पानी

सिंचाई जल की शुरुआत 10 दिसंबर को की गई थी 

बीसलपुर बांध से सिंचाई का पानी बंद, 98 दिनों तक मिला किसानों को पानी

बीसलपुर बांध से रबी फसल के लिए दी जा रही सिंचाई जल आपूर्ति सोमवार शाम से बंद कर दी जाएगी। 10 दिसंबर से शुरू हुई आपूर्ति 98 दिन चली। करीब 5 टीएमसी पानी देकर टोंक जिले के लगभग 81,800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई। अब बांध का पानी पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए उपयोग।

जयपुर। बीसलपुर बांध से रबी फसल के लिए दी जा रही सिंचाई जल आपूर्ति आज शाम से बंद कर दी जाएगी। इस बार बांध से किसानों को कुल 98 दिनों तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया गया।

सिंचाई जल की शुरुआत 10 दिसंबर को की गई थी और आज नहरबंदी के साथ इसे रोक दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अनुसार इस बार बीसलपुर बांध से सिंचाई की शुरुआत 315.50 आरएल मीटर जलस्तर पर की गई थी, जबकि पानी बंद करते समय बांध का जलस्तर 314.74 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। इस अवधि में किसानों को लगभग 5 टीएमसी पानी उपलब्ध कराया गया। सामान्य तौर पर हर बार रबी सिंचाई के लिए करीब 8 टीएमसी पानी दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार जल उपलब्धता के आधार पर 5 टीएमसी पानी ही जारी किया गया।
बीसलपुर परियोजना से टोंक जिले के करीब 81 हजार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई का लाभ मिला। करीब तीन महीने तक निर्बाध रूप से नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया गया, जिससे रबी फसलों को पर्याप्त सिंचाई मिल सकी। अब नहरबंदी के साथ सिंचाई का पानी बंद होने के बाद बांध के जल का उपयोग पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गश्त करते समय वनकर्मियों के सामने आया टाईगर RBT2511: बाइक छोड़ भागे वनकर्मी जिप्सी में चढ़ वनकर्मीयो ने बचाई जान, बाइक को भी पहुंचाया नुकसान  गश्त करते समय वनकर्मियों के सामने आया टाईगर RBT2511: बाइक छोड़ भागे वनकर्मी जिप्सी में चढ़ वनकर्मीयो ने बचाई जान, बाइक को भी पहुंचाया नुकसान 
रणथंभौर के सुल्तानपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान टाइगर RBT-2511 अचानक वनकर्मियों के सामने आ गया। जान बचाने के लिए...
होर्मुज को सुरक्षित करने में मदद के लिए 7 देशों से बात कर रहा अमेरिका : रणनीतिक समुद्री गलियारे में जहाजों की सुरक्षा में सहायता का किया आग्रह, ट्रंप ने कहा- आगे आकर अपने क्षेत्र की रक्षा करें देश
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव को हटाए जाने के विरोध में तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने लगाया आरोप
राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग
फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप
राज संपर्क पोर्टल पर 9334 शिकायतों का निस्तारण, जयपुर जिला पहले स्थान पर
सोना और चांदी में फिर गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव