जयपुर एयरपोर्ट : तेज आंधी से उड़ानें प्रभावित, तीन फ्लाइट्स डायवर्ट

फ्लाइट को वापस इंदौर भेजना पड़ा

जयपुर एयरपोर्ट : तेज आंधी से उड़ानें प्रभावित, तीन फ्लाइट्स डायवर्ट

जयपुर में देर रात तेज आंधी और खराब मौसम से एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित। कम विजिबिलिटी के कारण तीन फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं। इंडिगो की इंदौर फ्लाइट वापस लौटी, मुंबई और अहमदाबाद से आने वाली उड़ानें दिल्ली भेजी गईं।

जयपुर। जयपुर में देर रात आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित रहा। खराब विजिबिलिटी और तेज हवाओं के चलते कई उड़ानों की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को लंबी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, तीन फ्लाइट्स को लैंड नहीं करा पाने के कारण डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की इंदौर से जयपुर आने वाली फ्लाइट को वापस इंदौर भेजना पड़ा।

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। इसके अलावा इंडिगो की अहमदाबाद से जयपुर आने वाली उड़ान को भी दिल्ली की ओर मोड़ना पड़ा। फ्लाइट्स के डायवर्जन के कारण जयपुर आने वाले यात्रियों को रात में 3 से 5 घंटे तक एयरपोर्ट और विमान में इंतजार करना पड़ा। मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे बहाल किया जा सका।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश