Jaipur Airport : जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स लेट, बेंगलुरु की उड़ान लगातार चौथे दिन रद्द
यात्रियों ने समय पर सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से फ्लाइट संचालन प्रभावित रहा। कई उड़ानें देरी से रवाना हुईं जबकि एक फ्लाइट लगातार चौथे दिन रद्द रही। इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट, जो सुबह 9:45 बजे रवाना होनी थी, करीब दो घंटे की देरी से संचालित हुई। इसी तरह जोधपुर की इंडिगो फ्लाइट, जो सुबह 10:30 बजे उड़ान भरनी थी, अब दोपहर 12 बजे जाएगी।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से फ्लाइट संचालन प्रभावित रहा। कई उड़ानें देरी से रवाना हुईं जबकि एक फ्लाइट लगातार चौथे दिन रद्द रही। इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट, जो सुबह 9:45 बजे रवाना होनी थी, करीब दो घंटे की देरी से संचालित हुई। इसी तरह जोधपुर की इंडिगो फ्लाइट, जो सुबह 10:30 बजे उड़ान भरनी थी, अब दोपहर 12 बजे जाएगी। इंदौर के लिए निर्धारित 11:45 बजे की फ्लाइट भी 1:10 बजे रवाना होगी। वहीं अहमदाबाद की फ्लाइट, जो दोपहर 1:25 बजे निर्धारित थी, अब 3:05 बजे उड़ान भरेगी।
इसी बीच, बेंगलुरु की फ्लाइट का संचालन भी अनियमित बना हुआ है। इंडिगो की जयपुर से सुबह 7:55 बजे रवाना होने वाली बेंगलुरु फ्लाइट, जो विंटर शेड्यूल में 26 अक्टूबर से शुरू हुई थी, शुरुआती दिनों में नियमित रही लेकिन अब पिछले चार दिन से लगातार रद्द चल रही है। यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने समय पर सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

Comment List