Jaipur Airpot : क्रू की कमी से एयरलाइंस का शेड्यूल प्रभावित, जयपुर से चार फ्लाइट्स रद्द

एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में नाराज़गी

Jaipur Airpot : क्रू की कमी से एयरलाइंस का शेड्यूल प्रभावित, जयपुर से चार फ्लाइट्स रद्द

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एयरलाइंस के फ्लाइट संचालन में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। क्रू की कमी के कारण कुल चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली सुबह 7:40 बजे की फ्लाइट रद्द रही। वहीं स्पाइसजेट की कोलकाता के लिए 7:50 बजे उड़ान भी नहीं हो सकी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एयरलाइंस के फ्लाइट संचालन में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। क्रू की कमी के कारण कुल चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली सुबह 7:40 बजे की फ्लाइट रद्द रही। वहीं स्पाइसजेट की कोलकाता के लिए 7:50 बजे उड़ान भी नहीं हो सकी। इसके बाद इंडिगो की कोलकाता की दूसरी फ्लाइट, जो सुबह 9:05 बजे रवाना होती है, उसे भी रद्द करना पड़ा।

इसके अतिरिक्त इंडिगो की चेन्नई के लिए सुबह 9:55 बजे निर्धारित उड़ान का संचालन भी संभव नहीं हो पाया। लगातार फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में नाराज़गी देखी गई। कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में एयरलाइंस क्रू की उपलब्धता की समस्या से जूझ रही हैं, जिसके चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पैंथरों की संख्या करीब 100 तक है।
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना