जयपुर और जोधपुर बनेंगे ट्रैवल ट्रेड के बड़े केंद्र: 17–19 सितंबर को जयपुर में छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आयोजन

सितंबर में आयोजित होंगे दो प्रमुख ट्रैवल मार्ट

जयपुर और जोधपुर बनेंगे ट्रैवल ट्रेड के बड़े केंद्र: 17–19 सितंबर को जयपुर में छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आयोजन
राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सितंबर में दो वृहद आयोजनों की घोषणा की गई है। जयपुर में छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट और जोधपुर में पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट आयोजित होगा। यह पहल राज्य में आतिथ्य उद्योग, रोजगार और सांस्कृतिक पर्यटन को अभूतपूर्व विस्तार प्रदान करेगी।

जयपुर। राजस्थान के पर्यटन उद्योग को नई गति देने के उद्देश्य से सितंबर में दो बड़े ट्रैवल मार्ट आयोजित किए जाएंगे। 17 से 19 सितंबर तक जयपुर में छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) और 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट आयोजित होगा। इसकी घोषणा बुधवार को होटल आईटीसी राजपूताना में आयोजित प्रेसवार्ता में पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार तथा पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई। इस दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए।

फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के हितधारकों को एक मंच पर लाकर उद्योग को नई दिशा देते हैं तथा मुख्य आयोजनों के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ाते हैं। एफएचटीआर के महासचिव तरुण कुमार बंसल ने बताया कि दोनों ट्रैवल मार्ट्स में देशभर से पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है, जिससे राजस्थान के पर्यटन कारोबार को नया विस्तार मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग