मिर्ज़ापुर की फिल्म में जयपुर के रंगकर्मी नरेन्द्र बबल निभाएंगे भूमिका, जानें रिलीज डेट
जयपुर के रंगमंच जगत में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले गुरमीत सिंह निर्देशित फिल्म ‘मिर्ज़ापुर’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज। फिल्म में जयपुर रंगमंच के चर्चित रंगकर्मी नरेन्द्र बबल अपराधी की नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। वे अभिनेता रवि किशन के किरदार बब्बन भईया के गिरोह के सदस्य बने हैं।
जयपुर। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी मिर्ज़ापुर की फिल्म 4 सितम्बर, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में जयपुर रंगमंच के जाने-माने रंगकर्मी नरेन्द्र बबल ने एक अपराधी की भूमिका निभाई है। वे अभिनेता रविकिशन के किरदार बब्बन भईया के गिरोह में एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।
नरेन्द्र बबल ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग जैसलमेर के रेतीले धोरों की लोकेशनों पर तथा मुंबई के सैट पर की। जयपुर के रंगमंच जगत में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List