जयपुर एट 299 : देश के कोने-कोने से लेकर सात समंदर पार तक छाई गुलाबी नगरी, किले-महलों से आगे बढ़ा पर्यटन 

2023 में वर्ष सर्वाधित पर्यटक की आवक दर्ज 

जयपुर एट 299 : देश के कोने-कोने से लेकर सात समंदर पार तक छाई गुलाबी नगरी, किले-महलों से आगे बढ़ा पर्यटन 
गुलाबी नगरी जयपुर की पहचान कभी विदेशी सैलानियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में रही है, लेकिन बदलते वक्त के साथ जयपुर के पर्यटन की तस्वीर भी बदल रही है।

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की पहचान कभी विदेशी सैलानियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में रही है, लेकिन बदलते वक्त के साथ जयपुर के पर्यटन की तस्वीर भी बदल रही है। अब गुलाबी नगरी केवल अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, देशभर के घरेलू पर्यटकों के लिए भी प्रमुख पर्यटन केंद्र बन चुका है। जयपुर स्थापना दिवस पर पिछले आठ वर्षों के पर्यटन आंकड़े इस बदलाव को दर्शा रहे हैं। जयपुर ने अपनी स्थापना के 299 वर्ष पूरे कर लिए हैं।  पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में जयपुर में 17.87 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 1.73 करोड़ से अधिक हो गई। आठ वर्षों में घरेलू पर्यटकों की तादाद 8.7 गुना बढ़ी। 2025 में कुल 1.79 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए जयपुर पहुंचे। इनमें 5.60 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे।

2023 में वर्ष सर्वाधित पर्यटक की आवक दर्ज :

2023 में जयपुर में सर्वाधिक 2.09 करोड़ पर्यटक भ्रमण दर्ज किए गए थे। इसके बाद 2024 में यह संख्या 1.33 करोड़ रही। 2025 में फिर सुधार दर्ज हुआ और कुल पर्यटक भ्रमण बढ़कर 1.79 करोड़ हो गए। 2026 के शुरुआती आठ महीनों के आंकडेÞ भी घरेलू पर्यटन की मजबूत स्थिति दर्शाते हैं। जनवरी से अगस्त तक जयपुर जिले में 1,12,05,079 घरेलू पर्यटक और 2,92,788 विदेशी पर्यटक आए है। इस अवधि में कुल पर्यटक भ्रमण 1,14,97,867 रहा। इसमें घरेलू पर्यटकों की हिस्सेदारी लगभग 97.5 प्रतिशत रही।

किले-महलों से आगे बढ़ रहा पर्यटन :

Read More पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में दिया योगदान

पर्यटन विशेषज्ञ महेश शर्मा का कहना है कि जयपुर के पर्यटन आकर्षण भी अब किले-महलों से आगे बढ़ रहे हैं। आमेर महल, हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर के साथ पारंपरिक बाजार, हस्तशिल्प, राजस्थानी खान-पान, सांस्कृतिक आयोजन, डेस्टिनेशन वेडिंग और लग्जरी पर्यटन शहर को नई पहचान दे रहे हैं। वहीं संजय कौशिक का कहना है कि जयपुर में वाइल्ड लाइफ के प्रति भी रूचि दिख रही है। यहां लायन सफारी, टाइगर सफारी, झालाना लेपर्ड सफारी और हाथी गांव और आमेर महल में संचालित हाथी सवारी में भी पर्यटक रूचि ले रहे हैं। 

Read More जयपुर में सरकारी क्वार्टरों को लेकर सख्ती, IAS हरफूल यादव का आवास आवंटन निरस्त 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान